पटियाली: गंजडुंडवारा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
कासगंज। गंजडुंडवारा नगर स्थित बालाजी मंडप में बुधवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने बूथ अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।