इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से उत्पाद पुलिस ने 75 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
चंद्रदीप थाना क्षेत्र धनार गांव के अलग-अलग जगहों से उत्पाद पुलिस ने तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया साथ ही उसके पास से 75 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र निवासी सिंटू सपेरा, धनार निवासी अनिरुद्ध व गौरी देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में रविवार की शाम 4 बजे के लगभग उत्पाद पुलिस ने जानकारी दी।