हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में एनसीसी रैंक सेरेमनी आयोजित
हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की एनसीसी यूनिट द्वारा एनसीसी कैडेट्स के उत्साहवर्धन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना तथा एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने नव.नियुक्त रैंक धारक कैडेट्स को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना एवं एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने कैडेट्स को रैंक प्रदान किए। मनप्रीत को सीनियर अंडर ऑफिसर ;छवि को अंडर ऑफिसर ;आस्था को अंडर ऑफिसर ; कनिष्का को सार्जेंट का रैंक प्रदान किया गया।
प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन नेतृत्व आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नव.नियुक्त रैंक धारक कैडेट्स से अपने नेतृत्व के माध्यम से अन्य कैडेट्स को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने भी कैडेट्स को बधाई दी और उन्हें एनसीसी के मूल्यों एवं जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रैंक केवल सम्मान का प्रतीक नहींए बल्कि इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रैंक धारक कैडेट्स ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा एनसीसी की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 29, 2026