सेवा संकल्प अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके है- महाप्रबंधक संजय रावल
यमुनानगर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो- महाप्रबंधक हरियाणा परिवहन यमुनानगर संजय रावल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक लाख से कम आय वाले व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की वार्षिक आय एक लाख से कम है इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। जिला यमुनानगर से अभी तक लगभग एक लाख से ज्यादा हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके है। इसी कड़ी में आज दो व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभार्थी प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर की नि:शुल्क यात्रा कर सकते है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति अटल सेवा केन्द्र में जाकर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सरकार की योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।