कोंडागांव: संबलपुर में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकी मिली लाश, कोंडागांव पुलिस गंभीरता से कर रही जांच
कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में 17 वर्षीय किशोर की कुसुम पेड़ में फांसी पर लटकी लाश पाई गई है। मृतक की पहचान धीरेंद्र बघेल पिता दशरथ बघेल के रूप में की गई है। आज गुरुवार दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार घटना 12 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दोपहर में किशोर धीरेंद्र बघेल का गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।