➡️ खेत समतल के नाम पर पहाड़ काट अवैध उत्खनन जारी के संबंध में खनिज विभाग ने की वस्तु स्थिति स्पष्ट
समाचार पत्र में प्रकाशित खबर खेत समतल के नाम पर पहाड़ काट अवैध उत्खनन जारी के संबंध में खनिज विभाग ने वस्तु स्थिति स्पष्ट की है। इस संबंध में सहायक खनि अधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए खनिज अमले के साथ तहसील आमला के ग्राम केदारखेड़ा स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 302/3/2 रकबा 0.941 हेक्टेयर क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण करने पर पाया गया कि उक्त भूमि के अंश भाग पर भूमि के समतलीकरण कार्य के दौरान निकलने वाले खनिज मुरूम मात्रा 8000 घन मीटर के परिवहन की अनुमति श्री प्रदीप कुमार पिता विजय सिंह को रेलवे की तीसरी लाइन निर्माण कार्य में उपयोग के लिए दी गई थी।
सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा खनि अमले के साथ उक्त खनिज मुरूम की मात्रा का सत्यापन भूमि स्वामी एवं अनुज्ञप्ति धारक की उपस्थिति में किया गया, जिसमें संपूर्ण क्षेत्र से उत्खनित गड्ढे से निकली मुरूम की मात्रा अनुज्ञप्ति में उल्लेखित मात्रा के समतुल्य पाई गई। मौके पर किसी भी वृक्ष/पेड़ को क्षतिग्रस्त नहीं पाया गया। उक्त आवंटित क्षेत्र के बाहर कंपनी / अनुज्ञप्तिधारक द्वारा किसी प्रकार का उत्खनन कार्य नहीं किया गया है। भूमि स्वामी द्वारा भूमि समतलीकरण से निकले मुरूम को अनुमति प्राप्त कर परिवहन किया जाना पाया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Jansampark Fact Check
#FactCheck
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul