➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 508 गर्भवती महिलाओं की जांच, 222 हाई रिस्क मिली
गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि जिले में 25 जून को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 508 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 222 हाई रिस्क चिन्हित तथा 50 सोनोग्राफी की गईं। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा डेनियल द्वारा 48 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 12 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया और 50 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक भलावी द्वारा 25 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 20 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सिद्धी लश्करे द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 18 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर एवं दामजीपुरा में स्त्रीरोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया द्वारा 66 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 21 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सिविल अस्पताल आमला में चिकित्सा अधिकारी प्रतीक मोड़ेकर द्वारा 30 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 13 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ महिमा सिंह द्वारा 64 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 25 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक बारस्कर द्वारा 95 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 32 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 21 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ संगीता उइके द्वारा 60 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 35 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 41 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 25 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गई।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul