46 साल पहले पति का साथ छूटा, फिर बेटी और फिर इकलौता बेटा भी दुनिया से चला गया… आज मामी भी अल्लाह को प्यारी हो गईं। 🤲
मेरे मामा का इंतकाल हुए 46 वर्ष से अधिक का वक्त गुजर चुका है। उनके इंतकाल के बाद मेरी मामी ने अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ जिंदगी का सफर तय किया। बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, बेटी की शादी की और बेटे की भी शादी कर अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहीं।
लेकिन जिंदगी ने उन्हें एक के बाद एक गहरे सदमे दिए। करीब 8 वर्ष पहले बेटी का इंतकाल हो गया, और करीब 2 वर्ष पहले इकलौता बेटा भी इस दुनिया को छोड़कर चला गया। पति, बेटी और बेटे को खोने के बाद भी मामी ने सब्र का दामन नहीं छोड़ा।
बेटे के पीछे उसकी बेगम और तीन बच्चे—एक बेटा और दो बेटियां रह गए। एक बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है और दूसरी बेटी की शादी बाकी है। मामी अपनी बहू और पोते-पोतियों के सहारे जिंदगी के बाकी दिन गुजार रही थीं।
लेकिन गंभीर बीमारी से जूझते हुए आखिरकार आज 13 सितंबर 2026 को उन्होंने आखिरी सांस ली और इस फानी दुनिया से रुखसत होकर अपने रब के पास चली गईं।
आज लोहरदगा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
या अल्लाह! मेरी मामी की मगफिरत फरमा, उनकी कब्र को नूर से भर दे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमा। 🤲
पीछे रह गए परिवार को सब्र-ए-जमील अता फरमा।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
आमीन या रब्बुल आलमीन।
— इमरान हुसैन