लोहरदगा में चलित सोलर पंप योजना पर मेरी निजी राय
पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर लोहरदगा में किसानों के लिए चलित सोलर पंप सेट उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को पंप सेट उपलब्ध कराने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, लेकिन मेरी निजी राय में लोहरदगा क्षेत्र की भौगोलिक और जल उपलब्धता पंजाब-हरियाणा जैसी नहीं है।
लोहरदगा में कई क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जलस्रोत उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में केवल पंप सेट उपलब्ध कराने से किसानों की सिंचाई की समस्या पूरी तरह हल नहीं हो सकती।
कंपनी और संबंधित विभाग को चाहिए कि झारखंड और खासकर लोहरदगा की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए ऐसी सिंचाई व्यवस्था तैयार की जाए, जो यहां वास्तव में कारगर साबित हो।
किसानों को ऐसी योजना का लाभ मिले, जिसका उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए अधिक से अधिक हो और उन्हें वास्तविक फायदा पहुंचे—यही मेरी निजी राय है।