तरहसी: मटपुरही में शॉर्ट सर्किट से खपड़ैल मकान में लगी आग, ग्रामीणों ने काबू पाया
Tarhasi, Palamu | Apr 18, 2025 तरहसी के उदयपुरा वन पंचायत के ग्राम मटपुरही में शॉर्ट सर्किट से एक खपड़ैल मकान में आग लग गई। मकान मालिक सुनील पांडे, पिता स्वर्गीय विदारथ पांडे ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि घटना के समय वह घर के आसपास काम कर रहे थे। अचानक घर से धुआं और आग निकलते देखा। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।