तरहसी: सीडब्ल्यूसी ने स्तरोनत उच्च विद्यालय सेलारी के प्रधानाध्यापक के अश्लील चैट मामले की जाँच कराई, जल्द होगी कार्रवाई
Tarhasi, Palamu | Apr 17, 2025 तरहसी प्रखंड के स्तरोनत उच्च विद्यालय सेलारी के प्रधानाध्यापक अजय कुमार दुबे के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से छात्राओं को किए गए अश्लील चैट मामले की जांच के लिए सीडब्ल्यूसी पलामू के निर्देश पर चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग गुरुवार को स्कूल पहुंचे और छात्र-छात्राओं सहायक शिक्षकों और ग्रामीणों से मामले में जानकारी ली।