तरहसी: शिंजो गांव में महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
Tarhasi, Palamu | Apr 19, 2025 तरहसी प्रखंड के उदयपुरा टू पंचायत के शिंजो गांव में महुआ चुनने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी थाना में एफआइआर दर्ज करा दी है। दूसरे पक्ष के शीतल प्रसाद सिंह ने एफआइआर में बताया है कि उनके दादा-परदादा के समय से जमीन है, जिस पर जोत-कोड़ उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है।