तरहसी: तरहसी थाने में आयोजित लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आए 22 आवेदन, 10 का हुआ निष्पादन
Tarhasi, Palamu | Apr 16, 2025 तरहसी थाना परिसर में लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल स्तरीय जनशिकायत समाधान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर शाम 5 बजे चला। इस क्रम में 22 आवेदन आए। 10 का निष्पादन किया गया। जमीन विवाद से संबंधित 9 एवं मारपीट के 13 आवेदन शामिल थे। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अभियान एसपी राकेश कुमार सिंह शामिल हुए।