हज़ारीबाग: अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया, निर्देश दिए
हजारीबाग से महत्वपूर्ण खबर है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने बुधवार को झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह पहुंचे,अपर मुख्य सचिव ने उपायुक्त और अधिकारियों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।