बैतूल नगर: बरसाली में जमीनी विवाद में रिटायर्ड CRPF जवान की पीट-पीटकर हत्या, गंज थाना क्षेत्र में मामला दर्ज
बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर,की मौत हो गई