कुशीनगर के विशुनपुरा विकासखंड के खजुरिया गांव में रविवार को श्री गणेश मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने पंडित-पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर निर्माण की पहल से गांव और आसपास के लोगों में उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि मंदिर बनने के बाद ग्रामीणों को पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी जगह मिलेगी। इससे गांव में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में मनोज मिश्रा ने यजमान की भूमिका निभाई और आयोजक सत्यप्रकाश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और भाजपा नेता महेश रौनियार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर दिनेश राय,दीपू राय, छोटेलाल सोनी, राधाकृष्ण शास्त्री, योगेंद्र मिश्रा, दिवाकर मिश्रा , ध्रुव राय,राजेंद्र मिश्रा, मुन्ना शुक्ला, नन्हू मिश्रा, कन्हैया कुशवाहा, बुनेला कुशवाहा, भगवती पांडेय,सूर्यभान मिश्रा, मुन्ना गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#KushinagarNews #padrauna_kushinagar Rajan Jaiswal
Kasya, Kushinagar | Nov 22, 2026