कोरबा: कूटरचित दस्तावेज़ से सरकारी भूमि बेचने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
Korba, Korba | Jul 25, 2025 ग्राम करुमौहा (राजस्व निरीक्षण मंडल भैसमा) में खसरा नंबर 204 की भूमि को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि शासकीय भूमि को कूटरचित ढंग से निजी भूमि में समाहित कर बिक्री कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में खसरा नंबर 204 का रकबा 0.648 हेक्टेयर दर्ज था, जिसके स्वामी रवि कुमार गोयल थे