बीकानेर: नगर निगम के कार्मिकों और अन्य पर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का मामला कोर्ट परिसर के पास सदर थाना में आज दर्ज कराया
बीकानेर। नगर निगम कर्मचारियों व अन्य पर फर्जी कागजातों से षड्यंत्रपूर्वक दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती का मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ करेंगे।युवती के पिता की ओर से मामला आज दर्ज करवाया गया।