बीकानेर: रविन्द्र रंगमंच पर राज्य स्तरीय अंत्योदय सेवा शिविर का हुआ सीधा प्रसारण, कलेक्टर रहीं मौजूद
राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को राज्य स्तर पर 'अंत्योदय सेवा शिविर' जयपुर में आयोजित हुआ। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर विकास न्यास सचिव श्रीमती अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, आदि शामिल रहे।