बीकानेर: नयाशहर थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने तीन दुकानों में की सेंधमारी, सीसीटीवी में आया मामला
बीकानेर।शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर सेंधमारी करते हुए तीन दुकानों के ताले तोड़े और उनमें से सामान ले उड़े। जानकारी मिलने के बाद दुकानदार दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।