बीकानेर: 25 दिसंबर को आयोजित होगा 30वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, गोकुल सर्किल पर हुई प्रेस वार्ता
मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से 29 दिसंबर तक पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नॉक आउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में प्रदेश की आठ टीमें भाग लेंगी। आयोजन सचिव भरत पुरोहित ने किया बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से यह मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।