मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में नाले में हलवाई का शव मिलने का मामला, पुलिस ने नहीं किया खुलासा, परिजनों ने SSP से न्याय मांगा
Meerut, Meerut | Oct 24, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के iti के नाले में 20 अक्टूबर को दो दिन से लापता एक हलवाई का शव मिला था। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई थी। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मृतक हलवाई के परिजनों ने SSP ऑफिस पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा जल्द खुलासे की मांग की है।परिजनों का आरोप की,जेब से पैसे मोबाइल भी गायब।