मेरठ: ईदगाह चौराहे पर चिकन रोल में देरी के कारण दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Oct 24, 2024 रेलवे रोड थाना क्षेत्र में चिकन रोल बनाने में देरी होने पर दुकानदार और युवक में बहस हो गई। दुकानदार और उसके साथियों ने युवक को पीट दिया। सूचना पर युवक के साथी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहा उनमें समझौता हो गया।पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।