मेरठ: गेझा गांव में पुलिस ने पकड़ी अवैध मिनी रिफाइनरी, 35000 लीटर मिलावटी डीजल और चार दबे टैंकर मिले; 6 लोग गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Oct 24, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में एक गोदाम में अवैध मिनी रिफाइनरी और मिलावटी डीजल के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से 35 हजार लीटर मिलावटी डीजल मिला है। ये रिफाइनरी डिपो के टैंकरों से डीजल चोरी कर चार साल से चलाई जा रही थी। पुलिस के साथ आपूर्ति और बाट-माप विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।