जमुई: नावाडीह सिल्फरी गांव में शराब के नशे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 नावाडीह सिल्फरी गांव में घरेलू विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत राजीव पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक राजीव पांडेय के शव को फंदे से उतारा गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का सोमवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।