जिलाधिकारी महोदय बांदा की प्रेरणा से निःशुल्क शीतल पेयजल छबील सेवा का आयोजन
बांदा। आज दिनांक 03/06/2026 को भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद, बांदा द्वारा जिलाधिकारी बांदा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में निःशुल्क शीतल पेयजल छबील सेवा का आयोजन किया गया।
इस सेवा के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
गर्मी के इस कठिन दौर में प्यासे लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना न केवल सेवा का कार्य है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी परिचायक है। उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।
"प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है" की भावना के साथ आयोजित इस छबील सेवा ने समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया।
#बांदा #छबीलसेवा #शीतलपेयजल #मानवसेवा #समाजसेवा #जिलाधिकारीबांदा #UP90Creator
Banda, Banda | Jun 3, 2026