अजयपाल सरकार का एक और विवादित वीडियो वायरल, महिला के परिवार को लेकर की अमर्यादित टिप्पणी
छतरपुर। जिले के ग्राम खेड़ी में अजयपाल सरकार के नाम से दरबार लगाने वाले कथित बाबा एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह दरबार में पहुंची एक महिला के पारिवारिक रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक दावे करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला के पति पर अपनी बहू से अनैतिक संबंध होने और जमा-पूंजी खर्च करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं।
इससे पहले भी वह एक युवक को बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की सलाह देकर विवादों में आए थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दरबार लगाने वाले युवक का नाम करण कुशवाहा है और उसकी उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। लगातार सामने आ रहे विवादित वीडियो के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।