धौलपुर: नागौरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच लाठीभाठा जंग में महिला सहित 4 घायल, एक की हालत नाजुक
बसेड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिंगोटा के नागौरी गांव में मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों, लोहे के सरियों, फरसों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसेड