फर्रुखाबाद: पांचाल घाट रोड स्थित बबलू कोठी के पास नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
कादरी गेट क्षेत्र में पांचालघाट रोड स्थित बबलू कोठी के पास नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े नवजात के शिशु पर पड़ी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।