मुरैना नगर: बस स्टैंड के पास डॉक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना
कोतवाली थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एस रोड से दिनदहाड़े ड्यूटी से घर जा रहे डॉक्टर की जेब से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लेकर भाग गए, इसके बाद डॉक्टर ने काफी पीछा किया लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर आवेदन दिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।