मुरैना नगर: हनुमान चौराहे पर विधायक ने सरकार को घेरा, गांवों में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया
हनुमान चौराहे के पास कांग्रेस कार्यालय पर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने मुरैना जिले में गांव-गांव और गली-गली में बिक रही अवैध शराब को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा शराबबंदी का ऐलान किया गया है लेकिन ठेकेदार के द्वारा मुरैना जिले में गली-गली में अवैध शराब की बिक्री कराई जा रही है, शराब बंद नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा