मुरैना नगर: देवरी गांव के पास हाईवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, ट्रक हेल्पर घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर वन विभाग की टीम से बचने के लिए रेत माफियाओं ने सड़क पर रेत को फैला दिया, जिसके बाद देवरी गांव के पास सड़क किनारे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ट्रक हेल्पर के मामूली चोट आई है, बताया जाता है की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।