मुरैना नगर: दलितों पर अत्याचार के विरोध में कल मेला मैदान में महापंचायत, मृतक युवक के पिता का वीडियो वायरल
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हिंगोना खुर्द गांव में अम्बेडकर जयंती के दिन दबंग लोगों ने DJ बजाने को लेकर झगड़े में गोली मार दी जिससे गोली लगने से एक दलित युवक की मौत हो गई थी।आज रात से मृतक युवक के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपील कर रहे है की कल मेला मैदान में एक महा पंचायत का आयोजन हो रहा है जिसमें आप सभी आकर मुझे न्याय दिलाएं।