लातेहार: बाजार टांड़ में अग्निशमन कार्यालय के पीछे अतिक्रमण, नगर प्रबंधक ने काम कराया बंद
शहरी क्षेत्र के बाजार टांड़ में अग्निशमन कार्यालय के पीछे जायत्री नदी का जेसीबी लगाकर अतिक्रमण की सूचना पर गुरुवार की शाम जरीब चार बजे अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे।और कार्य को बंद कराया गया।