लातेहार: बिश्रामपुर मोड़ के पास ईंट लदा ट्रैक्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक नाबालिग मजदूर की हुई मौत व चालक समेत तीन लोग घायल
सदर थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर (जेएच08एफ 4781)दुर्घटनाग्रस्त होने से एक नाबालिग मजदूर की गुरुवार की सुबह करीब दस बजे रिम्स मे इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कर्माचुआ निवासी नाबालिग मजदूर बादल कुमार (17) के रूप में हुई है। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल है।