लातेहार: मजदूर दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों को प्रशासक ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नगर पंचायत लातेहार द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कार्यालय परिसर मे सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर प्रशासक राजीव रंजन ने सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर उनका सम्मानित किया। और उनके निरंतर सेवा भावना की सराहना की।