लातेहार: मजदूर दिवस पर भी शहर की सफाई में जुटी रही जेएसएलपीएस की टीम
1मई मजदूर दिवस पर जहां सरकारी कार्यालय में छुट्टी रही वहीं दूसरी तरफ सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में जेएसएलपीएस की दीदिया शहर की सफाई करते नजर आई। इस संबंध में जेएसएलपीएस की दीदी नम्रता कुमारी ने बताया कि कचरा रोज घरों से निकलता है जिसे अलग-अलग करना पड़ता है यदि सफाई नहीं करेंगे तो कचरे से गंध आने लगेगा।