कन्नौज ब्रेकिंग: सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पुलिस और मोबाइल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 37 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई मोबाइल चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। घायल बदमाश और सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है।
#Kannauj #Saurikh #PoliceEncounter #MobileTheft #BreakingNews #KNLive24