बिठूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार 1बजे देर रात सिंहपुर स्थित प्रधान ढाबे के पास बने गेस्ट हाउस में बारात में आए कुछ युवकों ने घर के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते हंगामा मारपीट में बदल गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार 10 बजे वायरल हो गया है। 112 नंबरडायल सूचना पर पहुंची पुलिस में तीन लोगों को हिरासतमें लिया है।