मोतिहारी के छतौनी थाना अंतर्गत खोदानगर मोहल्ला में सद्दाम के घर में घुस चोरी की नीयत से पेटी तोड़ते एक किशोर पकड़ा गया। लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड होम भेज दिया गया।