🏥🌊 बाढ़ राहत शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं हुईं और मजबूत, सीएमओ ने किया निरीक्षण 🌊🏥
बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने रहमानी इंटर कॉलेज में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए।
राहत शिविर में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सर्दी, जुकाम, बुखार, दस्त, त्वचा रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार एवं नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। गंभीर मरीजों को आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सालयों के लिए रेफर करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
सीएमओ के निर्देश पर राहत शिविर में एक महिला चिकित्सक, एक शिशु रोग विशेषज्ञ, एक वरिष्ठ फिजीशियन तथा आवश्यक दवाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। चिकित्सा टीम प्रतिदिन दो बार शिविर पहुंचकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और किसी भी संक्रामक बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ के दौरान जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत शिविर में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।
स्वास्थ्य विभाग की अपील:
👉 स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें।
👉 किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सा टीम से संपर्क करें।
👉 अफवाहों से बचें, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें।
#Farrukhabad #FloodRelief #HealthDepartment #CMO #MedicalCamp #FloodUpdate #PublicHealth #UttarPradesh