🚨 फर्रुखाबाद से बेहद दुखद खबर... 😢💔
टिल्लू पंप की मोटर बनी काल!
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परमापुर में टिल्लू पंप की मोटर ठीक करते समय करंट लगने से 26 वर्षीय अमरेश उर्फ भूरे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। अमरेश अपने पीछे पत्नी, मां और 6 वर्षीय बेटे रुद्राक्ष व 4 वर्षीय बेटी सिया को छोड़ गए हैं। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि उन्हें अभी यह भी पूरी तरह समझ नहीं कि उनके साथ क्या हो गया है।
पूरा गांव शोक में डूबा है। जिसने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🕊️
⚠️ अपील: बिजली से जुड़े किसी भी उपकरण की मरम्मत करते समय मुख्य विद्युत सप्लाई अवश्य बंद करें। थोड़ी-सी सावधानी एक अनमोल जीवन बचा सकती है।
ॐ शांति। 🕯️