*चित्तौड़गढ़: यूसीसी पर जनसुनवाई, कांग्रेस ने किया बहिष्कार* चित्तौड़गढ़ में सोमवार को भारतीय संविधान के अनुच्छेद-44 के तहत प्रस्तावित समान नागरिक संहिता को लेकर जनसुनवाई हुई। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और धर्मगुरु शामिल हुए। बैठक में कई संगठनों ने यूसीसी पर सहमति जताकर सुझाव दिए, जबकि कुछ ने आपत्ति दर्ज कराई।