हरियाणा। कुरुक्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कार चालक ने 3500 रूपए का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए फरार होने लगा. जब पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की और कार पकड़ ली, तो चालक उसे करीब 1 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।