शिवपुरी नगर: फतेहपुर में नाले से निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, घर के सामने मचाई अफरा-तफरी
शिवपुरी शहर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद जहां एक तरफ मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ रात 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में एक ऐसी घटना घटी जिससे स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। भारी बारिश के बाद उफनते नाले से निकलकर करीब 6 फीट लंबा एक विशाल मगरमच्छ सीधे रिहायशी इलाके की तंग गलियों में जा पहुंचा और एक घर के ठीक सामने आकर बैठ गया।