गुना: खोकर तिराहे पर म्याना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, ₹15000 का 1 किलो गांजा ज़ब्त
Guna, Guna | May 16, 2026 गुना के म्याना थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 15 मई देर शाम को खोखर गांव के तिराहे पर वाहन चेकिंग में गांजा तस्कर इकराज खान निवासी राधा कॉलोनी म्याना को गिरफ्तार किया। उसके पास थैली में ₹15000 कीमत का 1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।