भीलवाड़ा: भीलवाड़ा नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीब के ठेले पर चला पीला पंजा, रसूखदारों के 'किलों' पर प्रशासन मेहरबान
भीलवाड़ा। गोस्वामी तुलसीदास जी की पंक्तियाँ "समरथ को नहीं दोष गोसाईं" आज भीलवाड़ा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सटीक बैठती हैं। मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने महावीर पार्क के पास दिखावे की कार्रवाई की, जिसने प्रशासन के दोहरे मापदंडों को उजागर कर दिया है।