अंबाह पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की वारदातों का खुलासा।
मुरैना। अंबाह पुलिस ने 25 वर्षीय शातिर चोर योगेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 45 ग्राम सोने के आभूषण सहित कुल 6 लाख 50 हजार रुपये का चोरी गया माल बरामद किया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
Morena Nagar, Morena | Nov 13, 2026