मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार अभियुक्त को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मोहिउद्दीननगर पुलिस ने समस्तीपुर से धोखाधड़ी मामले में फरार अभियुक्त बबलू झा को गिरफ्तार किया है। जानकारी रविवार की सुबह करीब 10: 32 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हरैल के एक व्यक्ति ने आरोपी पर थानाकांड संख्या 04 /2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।