Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
pcnews.com
देखते-देखते बकरी चोरों की गैंग ने 2 बकरियां उठाईं और लेकर फरार! CCTV में पूरी वारदात कैद #Purnea #Purnia #BakriChori #CCTVVideo #ViralVideo #Maharajpur #BiharNews #PurneaNews #BreakingNews #PurniaNews
Purnia East, Purnia
| Oct 21, 2026
#purnea
#purnia
#bakrichori
#cctvvideo
#viralvideo
#maharajpur
#biharnews
#purneanews
#breakingnews
#purnianews
MORE NEWS
जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। #narendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 22, 2026
खुर्दा मेला में नशा करने वालों पर रहेगी विशेष नजर, सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम.... #KhurdhaMela #PappuYadav #PurneaNews #BiharNews #Security #BreakingNews #PurneaCentralNews #MelaNews
Purnia East, Purnia | Oct 21, 2026
बेगूसराय में डांस कर रही नर्तकी को मंच पर पुलिस ने जड़ा थप्पड़, गुस्साई पब्लिक को पिस्टल दिखाकर हड़काया... #viralvideos #Begusarai #biharnews
Purnia East, Purnia | Oct 21, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1712, दिनांक 21/10/2026, ================== राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित शिविर (सिविल) में लंबित लगान रसीद का त्वरित निष्पादन। स्थान: कोलहा सिमरा पूर्व लाभार्थी का नाम: लाल बहादुर सिंह मुख्य विवरण: आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा ग्राम/पंचायत कोलहा सिमरा पूर्व में विशेष शिविर (सिविल) का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान स्थानीय निवासी श्री लाल बहादुर सिंह ने अपनी भूमि की रसीद निर्गत कराने हेतु संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से उनकी लगान रसीद नहीं कट पा रही थी। शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मामलें का त्वरित संज्ञान लेते हुए कागजातों की जाँच की गई और मौके पर ही उनकी ऑनलाइन लगान रसीद काट कर (निर्गत कर) प्रदान की गई। लाभार्थी की प्रतिक्रिया:-- वर्षों से लंबित समस्या का तुरंत समाधान होने पर लाभार्थी लाल बहादुर सिंह ने प्रसन्न
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, मीडिया कोषांग प्रेस विज्ञप्ति 1709, दिनांक 21/10/2026, 06 कोसी स्नातक निर्वाचन: जिला पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र एवं स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के दिए सख्त निर्देश:- 06 कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत बुधवार (21/10/2026) को सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना तैयारियों, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम (बज्रगृह) का सघन निरीक्षण किया गया। निर्वाची पदाधिकारी (RO), सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मतगणना कर्मियों के पटल और राउंड-वार परिणामों के प्रदर्शन हेतु व्हाइट बोर्ड व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया गया। सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था: पोल्ड मतपेटीकाओं के सुरक्षित संग्रहण के लिए बज्रगृह की सीलिंग,विद्युत एवं त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सुरक्षा: बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र परिसर में पुख्ता सुरक्षा के तहत अनिवार्य रूप से अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। प्रवेश एवं रूट मैनेजमेंट: अभ्यर्थियों, उनके मतगणना अभिकर्ताओं और कर्मियों के लिए अलग प्रवेश द्वार, री-सीविंग काउंटर और स्पष्ट मार्ग का जायजा लेकर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी टेबल अरेंजमेंट और अधिकारियों/कर्मचारियों के मैपिंग एवं बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पार्किंग व्यवस्था:- जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों से मतदान अधिकारियों द्वारा पोल्ड मतपेटिका रिसीविंग करने के लिए आने वाले वाहनों के सुगम आवागमन हेतु पृथक एवं सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि वाहन पार्किंग में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया। ज्ञातव्य हो कि मतदान तिथि: 23 अक्टूबर 2026 और मतगणना तिथि: 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। @ECISVEEP @CEOBihar
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, ( जनसंपर्क कार्यालय) मीडिया कोषांग प्रेस विज्ञप्ति 1707, दिनांक 21/10/2026, ================== बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक चुनाव: डीएम एवं एसएसपी ने की तैयारियों की ब्रीफिंग, कानून-व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया पर दिए निर्देश:- बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक (MLC) निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा बताया गया कि कल दिनांक-22.10.2026 को सभी मतदान पदाधिकारी का ब्रीफिंग एवं डिस्पैच जिला पशुपालन कार्यालय, पूर्णिया से किया जायेगा एवं दिनांक-23.10.2026 को मतदान के उपरांत जिला स्कूल, पूर्णिया मे मतपेटीका संग्रहण किया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की तैयारी, मतपेटियों एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, गश्ती दल की सक्रियता तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने, मतदाताओं को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, मीडिया कोषांग प्रेस विज्ञप्ति 1708, दिनांक 21/10/2026, ================== 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी; जिलाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण:- 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को होने वाले चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। इसी क्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चुनाव सामग्रियों के ससमय वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश वरीय एवं नोडल अधिकारियों को दिए। मतदान की तिथि:-- 23/10/2026 (शुक्रवार), मतदान का समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है। पूर्णिया जिले में कुल मतदान केंद्र: 17 (सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेश्म एवं अन्य चिन्हित कार्यालय निर्धारित है। पूर्णिया जिले में कुल मतदाताओं की संख्या: 12,062 है जिसमें पुरुष: 9,403 और महिला मतदाता 2,659 हैं। सामग्री वितरण एवं ब्रीफिंग बैठक:-- दिनांक 22/10/2026 को जिला पशुपालन कार्यालय (डिस्पैच सेंटर) में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री, बैलेट बॉक्स तथा बैलेट पेपर का वितरण किया जाएगा एवं मतदान दलों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय ने चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का स्पष्ट निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों मौजूद थे। #pmnarendramodi #cmsamrat @ECISVEEP @CEOBIHAR
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026
कार लगाकर बकरी की चोरी, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
Purnia East, Purnia | Oct 21, 2026